दिन की मेहनत से पूछो थका कौन है
रात सोयी है अब तक जगा कौन है
कौन पतझड़ पे है यूं फ़िदा और क्यूँ
ग़ुल की ख़ुशबू से ऐसे ख़फ़ा कौन है
नौलखे पर तेरे खून की बूँद है
मोतियों की जगह पर जड़ा कौन है
फूल तो फूल हैं पत्तियां खिल उठीं
आज गुलशन में आखिर हंसा कौन है
सोच ऊंची लिये जा रहे हैं वहाँ
कद से पहचान होगी बड़ा कौन है
Naa Raat soi h naa koi jagaa h
ReplyDeleteBus Kuch pal k liye mon h
Padhkr Itna gadgad hua mn
Aakhir ye likhne wala kon h
hello.....mitra. Main kshama chahta hoon ki aapka naam nahin darsha raha hai. par kya khoob kaha aap ne. aabhari rahunga ki aap apna naam aur number bata saken.
DeleteSanjaya